Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

समाधान समारोह–2026 के प्रचार अभियान की शुरुआत, जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जागरूकता वाहन

समाधान समारोह–2026 के प्रचार अभियान की शुरुआत, जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जागरूकता वाहन

जनपद के शहरों, तहसीलों और ग्रामीण क्षेत्रों में चलेंगे प्रचार वाहन, आपसी सुलह से वाद निस्तारण के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक

फिरोजाबाद। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में आयोजित समाधान समारोह–2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहनों को माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. बब्बू सारंग ने प्रातः 10 बजे रवाना किया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने कहा कि समाधान समारोह–2026 का उद्देश्य अधिक से अधिक वादकारियों को सौहार्दपूर्ण, त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लंबित वादों का आपसी सुलह एवं समझौते के माध्यम से निस्तारण कराएं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद की सचिव सुश्री योगेश शिवा ने बताया कि अभियान के तहत जनपद के विभिन्न नगरों, तहसीलों और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार वाहन संचालित किए जा रहे हैं। इन वाहनों के माध्यम से आमजन को समाधान समारोह–2026 की उपयोगिता, पात्रता और आपसी समझौते के जरिए वादों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों को न्यायालय में लंबित मामलों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रेरित करेगा और अधिक से अधिक पात्र वादकारियों को इसका लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित समस्त न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

— संपादक: दुश्यंत यादव,  (PCT News)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!