
फिरोजाबाद: 488 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, रसूलपुर पुलिस की कार्रवाई
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 488 ग्राम अवैध गांजा के साथ रिहान उर्फ टाटा को दबोचा।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जगदम्बा भट्टे के पास खाली पड़ी जमीन, मोती नगर क्षेत्र से संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिहान उर्फ टाटा पुत्र नसरुद्दीन, निवासी काली माता मंदिर वाली गली, 60 फुटा रोड, कश्मीरी गेट थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 488 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
इस मामले में थाना रसूलपुर पर मु0अ0सं0 160/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आपराधिक इतिहास भी रहा सक्रिय
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट सहित चोरी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसके आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने की पुष्टि होती है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशांत कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका




