खुर्जा में चलती ट्रेन से गिरा युवक, दोनों पैर कटे, हालत गंभीर
सिकंदरपुर स्टेशन के पास हादसा, नोएडा से घर लौट रहा था मजदूर युवक
खुर्जा में चलती ट्रेन से गिरा युवक, दोनों पैर कटे, हालत गंभीर

सिकंदरपुर स्टेशन के पास हादसा, नोएडा से घर लौट रहा था मजदूर युवक

खुर्जा/बुलंदशहर:
जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सिकंदरपुर स्टेशन के पास हुआ, जिसमें युवक के दोनों पैर कट गए।
जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जो सासनी का रहने वाला है और नोएडा में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि वह दादरी से पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।
हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अधिक रक्तस्राव के चलते उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।
अस्पताल की चिकित्सक डॉ. इंदु जटिया के अनुसार, युवक की स्थिति गंभीर है और उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट: गोल्डी उर्फ सौरभ शर्मा




