Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद पुलिस का दमदार प्रदर्शन, आगरा जोन की एक्वाटिक क्लस्टर प्रतियोगिता में पुरुष और महिला टीम बनी चैंपियन

मथुरा में आयोजित 18वीं अंतर्जनपदीय पुलिस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में फिरोजाबाद पुलिस ने दोनों वर्गों में हासिल किया पहला स्थान, महिला आरक्षी हिमांशु कुमारी बनीं बेस्ट धावक

फिरोजाबाद पुलिस का दमदार प्रदर्शन, आगरा जोन की एक्वाटिक क्लस्टर प्रतियोगिता में पुरुष और महिला टीम बनी चैंपियन

मथुरा में आयोजित 18वीं अंतर्जनपदीय पुलिस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में फिरोजाबाद पुलिस ने दोनों वर्गों में हासिल किया पहला स्थान, महिला आरक्षी हिमांशु कुमारी बनीं बेस्ट धावक

फिरोजाबाद। आगरा जोन आगरा की 18वीं अंतर्जनपदीय पुलिस एक्वाटिक क्लस्टर (तैराकी एवं क्रॉस कंट्री) पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता वर्ष-2026 का आयोजन जनपद मथुरा में 19 मई से 21 मई 2026 तक किया गया। प्रतियोगिता में जनपद फिरोजाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश गुनावत के पर्यवेक्षण तथा पीटीआई मुख्य आरक्षी रविन्द्र कुमार और पीटीआई मुख्य आरक्षी हरीश कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

क्रॉस कंट्री पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में फिरोजाबाद टीम ने आगरा जोन के सभी जनपदों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग की 6 किलोमीटर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भी फिरोजाबाद की महिला टीम विजेता रही।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी हिमांशु कुमारी को महिला वर्ग की “बेस्ट धावक” घोषित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीमों को मेडल एवं चल वैजयंती प्रदान कर सम्मानित किया गया।

क्रॉस कंट्री पुरुष विजेता टीम

मुख्य आरक्षी रामू सिंह

आरक्षी कुलदीप सिंह

आरक्षी अर्पित देओल

आरक्षी अक्रांत कुमार

आरक्षी गजेंद्र गिरी

आरक्षी नागेन्द्र सिंह

आरक्षी अरबाज

आरक्षी राहुल अत्री

क्रॉस कंट्री महिला विजेता टीम

महिला आरक्षी हिमांशु कुमारी

महिला आरक्षी शिवांगी गंगवार

महिला आरक्षी गौरी

महिला आरक्षी मनु चौधरी

महिला आरक्षी रिंकी

महिला आरक्षी अनन्या

महिला आरक्षी शिवप्रिया

महिला आरक्षी हिमांशी सिंधु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!