फिरोजाबाद: ठेका सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी के वेतन निर्णय का किया स्वागत
उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नए पदाधिकारियों का भी हुआ मनोनयन
फिरोजाबाद: ठेका सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी के वेतन निर्णय का किया स्वागत
उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नए पदाधिकारियों का भी हुआ मनोनयन

फिरोजाबाद, 3 सितंबर 2026। नगर निगम में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेश सरन एवं अध्यक्ष आचार्य कृष्ण मुरारी ने ठेका सफाई कर्मचारियों के हित में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण महंगाई के दौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ठेका सफाई कर्मचारियों के लिए 20 हजार रुपये मासिक वेतन सुनिश्चित किए जाने का निर्णय सराहनीय है। संगठन ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

आउटसोर्स सेवा निगम के गठन को बताया ऐतिहासिक कदम
संघ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन और शुभारंभ से आउटसोर्स एवं ठेका कार्मिकों के हितों को मजबूती मिलेगी। संगठन के अनुसार सरकार द्वारा वेतन निर्धारण के साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफाई कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सदर विधायक मनीष असीजा और महापौर कामिनी राठौर के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान संगठन की ओर से विधायक, जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

संगठन का किया गया विस्तार
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। नरेन्द्र बाबू वाल्मीकि निवासी अमृत नगर नई आबादी को नगर अध्यक्ष, सूजल चौहान निवासी चंद्रवार गेट को उपाध्यक्ष, अमन दयाल निवासी मायापुरी टापा कलां को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अमन कुमार निवासी आजाद नगर, वार्ड नंबर-6 को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर अशोक वाल्मीकि, जालिम सिंह, विजय चौधरी, मुन्ना लाल टार्जन, विनय चौहान, पवन दीप चौहान, सोनू चौहान, अमन दयाल, शिवालय चौहान, सूजल चौहान, राजू कुमार सहित बड़ी संख्या में ठेका सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
PCT News | फिरोजाबाद




