फिरोजाबाद: रामा होटल की लिफ्ट में फंसे डॉक्टर, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बिजली कटौती के कारण बीच में अटकी लिफ्ट, करीब आधे घंटे तक फंसे रहे मुंबई निवासी डॉक्टर चन्द्रपाल यादव, सर्विस फोन न होने पर बढ़ी परेशानी

फिरोजाबाद के टूण्डला थाना क्षेत्र स्थित रामा होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई से आए डॉक्टर चन्द्रपाल यादव होटल की लिफ्ट में फंस गए। बताया जा रहा है कि डॉक्टर प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आए थे और होटल के रूम नंबर 202 में ठहरे हुए थे। इसी दौरान अचानक बिजली कटौती होने से लिफ्ट बीच में ही अटक गई।
करीब आधे घंटे तक डॉक्टर लिफ्ट में फंसे रहे। उन्होंने बताया कि लिफ्ट के अंदर कोई सर्विस फोन भी उपलब्ध नहीं था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिजली विभाग से संपर्क कर सप्लाई बहाल कराई।
मौके पर मौजूद क्राइम इंस्पेक्टर सारदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लिफ्ट का पैनल तोड़कर डॉक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला। इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर लिफ्ट में इमरजेंसी सुविधाओं की कमी को लेकर।