जंगल में भीषण आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर डटी
गुंदाऊ शाला के पास जंगल में तेजी से फैली आग, काबू पाने के प्रयास जारी
खबर:
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के अंतर्गत गुंदाऊ शाला के पास सोमवार को जंगल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं पुलिस बल भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा।
फायरमैन इंद्रजीत अनुरागी के अनुसार, आग काफी दूर तक फैल चुकी है और टीम लगातार इसे काबू में करने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जांच जारी है।




