Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में राष्ट्रीय पक्षी का शिकार, राजस्थान-एटा के 4 शिकारी दबोचे

मोर का शव, 8 जिंदा तीतर, अवैध तमंचा और शिकार में इस्तेमाल गाड़ी बरामद

फिरोजाबाद में राष्ट्रीय पक्षी का शिकार, राजस्थान-एटा के 4 शिकारी दबोचे

मोर का शव, 8 जिंदा तीतर, अवैध तमंचा और शिकार में इस्तेमाल गाड़ी बरामद

फिरोजाबाद जनपद के थाना रजावली क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार का बड़ा मामला सामने आया है। थाना रजावली पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मृत मोर, 8 जिंदा तीतर, पक्षी पकड़ने के जाल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने ग्राम ढकई क्षेत्र में छापेमारी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में एटा निवासी सुरेश और राजस्थान के अलवर जनपद के तीन आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से शिकार में इस्तेमाल की जा रही आर्टिका कार नंबर HR36AR6531 भी बरामद की है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी

सुरेश पुत्र मिहीलाल निवासी सिकरारी थाना आवागढ़ जनपद एटा

वीरेन्द्र सिंह पुत्र मुठ्ठनलाल निवासी बासनी थाना मुण्डावर जनपद अलवर राजस्थान

नवीन सिंह पुत्र रामसिंह निवासी बासनी थाना मुण्डावर जनपद अलवर राजस्थान

रामसिंह पुत्र मुन्शीसिंह निवासी बासनी थाना मुण्डावर जनपद अलवर राजस्थान

बरामदगी

एक मृत मोर का शव

8 जिंदा तीतर

दो पक्षी पकड़ने के जाल

एक अवैध तमंचा 315 बोर

दो जिंदा कारतूस

शिकार में प्रयुक्त आर्टिका गाड़ी

कार्रवाई करने वाली टीम

थाना रजावली पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें थाना प्रभारी ब्रज किशोर, वन दरोगा प्रताप सिंह परमार, सचिन सहेरा समेत पुलिस और वन विभाग के कई कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!