Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म

नारखी पुलिस की कार्रवाई, फरार चल रहा अभियुक्त राजपुर-फरिहा तिराहे के पास दबोचा गया

फिरोजाबाद में दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म

नारखी पुलिस की कार्रवाई, फरार चल रहा अभियुक्त राजपुर-फरिहा तिराहे के पास दबोचा गया

खबर:

फिरोजाबाद जिले में महिला अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारखी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मामला थाना नारखी में दर्ज मुकदमा संख्या 136/2026 से जुड़ा है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
शुक्रवार को पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नवी हुसैन पुत्र अतरे निवासी शाहजहांपुर, थाना घिरोर, जिला मैनपुरी को राजपुर से फरिहा तिराहे के पास स्थित प्याऊ के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जहां उसने घटना से जुड़े कई अहम तथ्य बताए हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। फिलहाल उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस टीम की भूमिका:
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, आरक्षी सुमित कुमार और आरक्षी निशांत कुमार की टीम ने अहम भूमिका निभाई। अधिकारियों ने टीम की तत्परता और सटीक कार्रवाई की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!