Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

लगातार बारिश और आकाशीय बिजली की कड़क से मकान क्षतिग्रस्त, गरीब परिवार पर टूटा संकट

बसई मोहम्मदपुर के सोफीपुर गांव में सुबह हुआ हादसा, परिवार बाल-बाल बचा; पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की लगाई गुहार

लगातार बारिश और आकाशीय बिजली की कड़क से मकान क्षतिग्रस्त, गरीब परिवार पर टूटा संकट

Oplus_16908288

 

बसई मोहम्मदपुर के सोफीपुर गांव में सुबह हुआ हादसा, परिवार बाल-बाल बचा; पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की लगाई गुहार

फिरोजाबाद। जिले के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोफीपुर में लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली की कड़क के बीच बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक मकान का हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। हालांकि मकान को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे गरीब परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है।

Oplus_16908288

मकान मालिक राजन सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। बुधवार सुबह अचानक मकान का एक हिस्सा ढह गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया।

राजन सिंह का कहना है कि उन्होंने घटना की सूचना प्रशासन को दे दी है, लेकिन खराब मौसम के चलते समाचार लिखे जाने तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और छोटे-छोटे बच्चों के साथ अब मकान की मरम्मत कराना उनके लिए संभव नहीं है।

Oplus_16908288

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत कर परिवार को सुरक्षित आश्रय मिल सके। अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि पीड़ित परिवार को राहत कब तक मिलती है.

Oplus_16908288

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!