Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपी

फिरोजाबाद  आत्महत्या के इरादे से यमुना में कूदी युवती, गोताखोर युवक ने बचाई जान

फिरोजाबाद  आत्महत्या के इरादे से यमुना में कूदी युवती, गोताखोर युवक ने बचाई जान

फिरोजाबाद जनपद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर यमुना पुल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को एक युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या के इरादे से यमुना नदी में छलांग लगा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती गहरे पानी में तेजी से डूबने लगी। मौके पर मौजूद एक साहसी गोताखोर युवक ने बिना देर किए यमुना में छलांग लगा दी और जान जोखिम में डालकर युवती तक पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद युवक ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक द्वारा किए गए रेस्क्यू को देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने युवक की बहादुरी की सराहना की है।
सूचना मिलते ही थाना नगला सिंघी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता के लिए भेजा गया। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!