Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

मक्खनपुर पुलिस ने नाजायज तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चेकिंग अभियान के दौरान हुई कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

मक्खनपुर पुलिस ने नाजायज तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

चेकिंग अभियान के दौरान हुई कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

 

फिरोजाबाद, 9 सितम्बर 2026। थाना मक्खनपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को नाजायज असलाह के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरीमोहन पुत्र राधेश्याम, निवासी नगरिया बहोरनपुर, थाना मक्खनपुर, जनपद फिरोजाबाद, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में मु0अ0सं0 252/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम, मारपीट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी सहित आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

 

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चमन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक भूपाल सिंह, उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह, कांस्टेबल वीरेश कुमार और कांस्टेबल महेश कुमार शामिल रहे।

 

PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!