Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: मटसेना पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध असलहा लेकर घूम रहा युवक

तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज; पहले भी दर्ज हैं कई मामले

फिरोजाबाद: मटसेना पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध असलहा लेकर घूम रहा युवक

तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज; पहले भी दर्ज हैं कई मामले

फिरोजाबाद, 9 सितंबर 2026। थाना मटसेना पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन पुत्र मारूप, निवासी ग्राम नगला मुल्ला, थाना मटसेना, जनपद फिरोजाबाद, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मटसेना में मु0अ0सं0 237/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के मुताबिक अमन के खिलाफ इससे पहले भी मथुरा के रिफाइनरी थाना, जीआरपी हाथरस सिटी समेत अन्य थानों में आयुध अधिनियम और BNS की धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी दर्ज किया है।

इनकी रही गिरफ्तारी में भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक नाजिम, हेड कांस्टेबल 577 गुलफान खाँ और हेड कांस्टेबल 123 जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!