Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में सांथी गौशाला बनी आदर्श मॉडल, जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

गोवंश संरक्षण के साथ खेल मैदान और ओपन जिम की अनूठी पहल

फिरोजाबाद में सांथी गौशाला बनी आदर्श मॉडल, जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

 

गोवंश संरक्षण के साथ खेल मैदान और ओपन जिम की अनूठी पहल

400 क्षमता वाली गौशाला में आधुनिक व्यवस्थाओं से अधिकारी संतुष्ट

खबर

फिरोजाबाद 29 अप्रैल

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ सांथी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। 400 गोवंश की क्षमता वाली इस गौशाला में व्यवस्थाओं और नवाचार को देखकर जिलाधिकारी ने संतोष जताया और इसे एक आदर्श मॉडल बताया।

गौशाला को चार सुव्यवस्थित शेड में विकसित किया गया है, जिससे गोवंश को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिल रहा है। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए चारे और स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इस गौशाला की खास बात यह है कि यहां केवल गोवंश संरक्षण ही नहीं बल्कि सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। परिसर में बैडमिंटन कोर्ट और ओपन जिम का निर्माण किया गया है, जो प्रदेश में अपनी तरह की एक अनूठी पहल मानी जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल गोवंश का संरक्षण नहीं बल्कि समाज और गोवंश के बीच आत्मीय संबंध स्थापित करना भी है। उन्होंने कहा कि इससे समाज में गाय के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी और जन सहभागिता मजबूत होगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि इस मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाए और योग स्थल तथा खेल सुविधाओं के माध्यम से स्थानीय लोगों को गौशाला से जोड़ा जाए, ताकि गौ सेवा को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!