Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

अपर जिलाधिकारी की सख्ती राजस्व लक्ष्य समय सीमा में पूरा करने के निर्देश

स्टांप विभाग 76.65 प्रतिशत पर आबकारी 96.44 प्रतिशत तक पहुंचा कम प्रगति वाले विभागों को चेतावनी

अपर जिलाधिकारी की सख्ती राजस्व लक्ष्य समय सीमा में पूरा करने के निर्देश

 

स्टांप विभाग 76.65 प्रतिशत पर आबकारी 96.44 प्रतिशत तक पहुंचा कम प्रगति वाले विभागों को चेतावनी

खबर

कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी विशु राजा की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं राजस्व लक्ष्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के राजस्व संग्रह की स्थिति, प्रवर्तन कार्रवाई और विभिन्न विभागों के लक्ष्य की प्रगति पर विस्तार से समीक्षा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर, स्टांप एवं निबंधन, आबकारी, परिवहन और विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उन्हें चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की उपलब्धि 39500 लाख के सापेक्ष 30275.16 लाख रही, जो लगभग 76.65 प्रतिशत है। अपर जिलाधिकारी ने शेष लक्ष्य को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

आबकारी विभाग की उपलब्धि 74915 लाख के सापेक्ष 72249.37 लाख यानी 96.44 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकारियों को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने और अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार चलाने के निर्देश दिए गए।

परिवहन विभाग की समीक्षा में ओवरलोड और डग्गेमार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी गई, जिससे शमन शुल्क के रूप में राजस्व प्राप्त हुआ है।

विद्युत विभाग को बड़े बकायेदारों से वसूली तेज करने और बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

खनन विभाग की समीक्षा में अवैध खनन पर कम कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए सभी उपजिलाधिकारी और तहसीलदारों को सख्त चेतावनी दी गई।

नगर निकायों में हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स की वसूली की भी समीक्षा की गई, जहां कम वसूली वाले निकायों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए गए।

अंत में अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!