यूपीराज्यलोकल न्यूज़

विश्व स्तनपान सप्ताह: फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, माताओं को बताए स्तनपान के फायदे

डॉ. एल.के. गुप्ता बोले— पहला पीला दूध शिशु के लिए अमृत, 14 वर्ष तक की बालिकाओं से निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगवाने की अपील

विश्व स्तनपान सप्ताह फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, माताओं को बताए स्तनपान के फायदे

डॉ. एल.के. गुप्ता बोले— पहला पीला दूध शिशु के लिए अमृत, 14 वर्ष तक की बालिकाओं से निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगवाने की अपील

फिरोजाबाद। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के 100 शैय्या महिला अस्पताल में बाल रोग विभाग एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्तनपान के महत्व, नवजात शिशु के पोषण तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश गोयल, सीएमएस डॉ. नवीन जैन, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एल.के. गुप्ता सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एल.के. गुप्ता ने कहा कि जन्म के बाद मां का पहला पीले रंग का दूध (कोलोस्ट्रम) शिशु के लिए अमृत के समान होता है। इसमें प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने वाले अनेक महत्वपूर्ण तत्व मौजूद होते हैं, जो नवजात को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता के माध्यम से कई बीमारियों की रोकथाम संभव है और इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है।

डॉ. गुप्ता ने सरकार द्वारा संचालित टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे आधार कार्ड के साथ अपनी बेटियों को अस्पताल लाकर यह टीका अवश्य लगवाएं।

उन्होंने बताया कि बाजार में इस वैक्सीन की कीमत लगभग ₹3,500 से ₹4,000 तक होती है, जबकि सरकारी अस्पताल में यह पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। समय पर टीकाकरण से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!