Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपी

फिरोजाबाद में दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने करनपुर अंडरपास से दबोचा

नसीरपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी रामभरत

फिरोजाबाद में दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने करनपुर अंडरपास से दबोचा

नसीरपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी रामभरत

खबर

फिरोजाबाद जनपद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला संबंधित अपराधों पर सख्ती के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान करनपुर पुलिया अंडरपास से आरोपी रामभरत को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी रामभरत पुत्र श्रीनाथ निवासी ग्राम असरावली थाना नसीरपुर दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज था और वह लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था।

पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह सोलंकी के साथ उपनिरीक्षक प्रताप सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!