
फिरोजाबाद में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद। जनपद के थाना नगला खंगर पुलिस ने अवैध असलाह रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में थाना नगला खंगर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सुजनीपुर अंडरपास से करीब 50 मीटर पहले एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूरा उर्फ लोकेश पुत्र जयवीर सिंह निवासी नगला ब्राह्मण थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद बताया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नगला खंगर में मुकदमा संख्या 66 वर्ष 2026 के तहत धारा 3 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरीश कुमार, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह और कांस्टेबल शोकेन्द्र सोलंकी शामिल रहे।




