अवैध तमंचे के साथ दबोचा गया शातिर युवक
नगला खंगर पुलिस की चेकिंग में आरोपी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस भी बरामद

अवैध तमंचे के साथ दबोचा गया शातिर युवक
नगला खंगर पुलिस की चेकिंग में आरोपी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस भी बरामद
फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी को नगला काधर तिराहे के पास गड़सान जाने वाले रास्ते से दबोचा।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनी पुत्र हरीओम निवासी ग्राम फतेहपुर नसीरपुर थाना नगला खंगर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना नगला खंगर में मु0अ0सं0 80/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी सनी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। उसके खिलाफ नगला खंगर थाने में बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरीश कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल रिंकू कुमार और कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।




