Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
खेलयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद पुलिस ने एक्वाटिक क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम

क्रॉस कंट्री पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल, एसएसपी ने टीम को किया सम्मानित

फिरोजाबाद पुलिस ने एक्वाटिक क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम

क्रॉस कंट्री पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल, एसएसपी ने टीम को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। जनपद मथुरा में 19 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित आगरा जोन की 18वीं अंतर्जनपदीय पुलिस एक्वाटिक क्लस्टर प्रतियोगिता में फिरोजाबाद पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रॉस कंट्री पुरुष एवं महिला वर्ग दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे से मुलाकात की। इस दौरान एसएसपी ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी और सम्मानित किया।

एसएसपी ने आरआई पुलिस लाइन श्री सुरेन्द्र विक्रम सिंह, पीटीआई मुख्य आरक्षी हरीश कुमार, पीटीआई मुख्य आरक्षी रविन्द्र कुमार, महिला टीम कोच फायरमैन सचिन राणा सहित पूरी टीम की मेहनत और अनुशासन की प्रशंसा की।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर जनपद फिरोजाबाद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!