Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

टूण्डला पुलिस का बड़ा एक्शन

246 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बसई बम्बा पुलिया के पास दबोचा

टूण्डला पुलिस का बड़ा एक्शन

246 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बसई बम्बा पुलिया के पास दबोचा

फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने चेकिंग और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 246 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अर्जुन पुत्र लालाराम निवासी नगला कुम्हारन थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को बसई बम्बा पुलिया के पास नवनिर्मित कॉलोनी क्षेत्र से पकड़ा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना टूण्डला में मु0अ0सं0 228/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभय सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, उपनिरीक्षक हर्षित कुमार और कांस्टेबल पुष्पेन्द्र इस कार्रवाई में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!