Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्य

गोरखपुर में सुरक्षा ढांचे को नई मजबूती: सीएम योगी ने ₹918 लाख की लागत से बने दो आधुनिक सुरक्षा भवनों का किया लोकार्पण

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

गोरखपुर में सुरक्षा ढांचे को नई मजबूती: सीएम योगी ने ₹918 लाख की लागत से बने दो आधुनिक सुरक्षा भवनों का किया लोकार्पण

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी में श्री गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु नवनिर्मित दो आधुनिक सुरक्षा भवनों का लोकार्पण किया।
करीब ₹918 लाख से अधिक की लागत से निर्मित इन अत्याधुनिक भवनों का उद्देश्य सुरक्षा तंत्र की कार्यकुशलता को बढ़ाना तथा आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाना है।
इन भवनों में एक ही परिसर के भीतर अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक के कार्यालय, आधुनिक कंट्रोल रूम, पुलिस स्टोर रूम तथा मेंटेनेंस वर्कशॉप जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समेकित रूप से विकसित किया गया है। इससे सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बेहतर होगा और कार्य संचालन में तेजी आएगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षा, सुशासन और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार आधारभूत ढांचे को मजबूत कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र जैसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है।
इस पहल से न केवल मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, बल्कि पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के संचालन में भी सुधार देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!