फायरिंग कांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
रसूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में दबोचे गए आरोपी

फायरिंग कांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
रसूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में दबोचे गए आरोपी
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास और फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा उर्फ अनुराग के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में रसूलपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आसफाबाद बिजली घर के पास से आरोपियों को दबोचा।
जान से मारने की नीयत से की थी फायरिंग
पुलिस के मुताबिक 21 मई 2026 की रात आपसी विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी। मामले में थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें —
राजा उर्फ अनुराग पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी सुहागनगर
ऋषभ पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी सुहागनगर
गोपाल पुत्र हरीशचन्द्र निवासी ऐलानी नगर
भोला उर्फ कृष्णा पुत्र अशोक गुप्ता निवासी मैनपुरी हाल पता सुहागनगर
शामिल हैं।
आरोपी राजा पर पहले से कई मुकदमे दर्ज
मुख्य आरोपी राजा उर्फ अनुराग पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। वहीं आरोपी गोपाल के खिलाफ भी पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम को मिली सफलता
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशांत कुमार समेत रसूलपुर थाने की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है।




