Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में जागरूकता अभियान, नर्सिंग छात्रों ने आमजन को किया जागरूक

कॉलेज ऑफ नर्सिंग के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने अस्पताल परिसर में हेपेटाइटिस से बचाव, समय पर जांच और उपचार का दिया संदेश

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में जागरूकता अभियान, नर्सिंग छात्रों ने आमजन को किया जागरूक

oplus_0

 

कॉलेज ऑफ नर्सिंग के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने अस्पताल परिसर में हेपेटाइटिस से बचाव, समय पर जांच और उपचार का दिया संदेश

oplus_0

फिरोजाबाद। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के जिला अस्पताल परिसर में कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते जांच, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी देना था।

oplus_0

इस दौरान नर्सिंग शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने अस्पताल परिसर में उपस्थित मरीजों और उनके परिजनों को हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, संक्रमण से बचाव के तरीके, स्वच्छता का महत्व, सुरक्षित रक्त चढ़ाने, साफ सुई के उपयोग तथा समय पर टीकाकरण और जांच कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जागरूकता और सावधानी अपनाकर इस बीमारी से बचाव संभव है।

oplus_0

कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अध्यापक अभय शर्मा, जानवी यादव, अनामिका एवं अनुभा राजपूत की सक्रिय सहभागिता रही।

वहीं जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं में श्रुति शर्मा, कृष्ण गोपाल, मृत्यंजय, रतन वर्षा, आयुष, मधुर, पायशवानी, सताक्षी, फैज़ान, मोहिनी, रसिक मोहन त्रिपाठी, राहुल दुबे एवं मुस्कान ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने हेपेटाइटिस मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुंचाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!