Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपी

फिरोजाबाद: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं किसानों की बढ़ी चिंता

शिकोहाबाद क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी

फिरोजाबाद: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं किसानों की बढ़ी चिंता
फिरोजाबाद जनपद में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले दो दिनों से जारी आंधी और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
शिकोहाबाद क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी

Oplus_16908288

है। आसमान से गिरे ओलों की वजह से गेहूं की बालियां झुक गई हैं और कई जगह फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
किसानों का कहना है कि फसल कटाई के समय पर इस तरह का मौसम बदलाव उनके लिए बड़ा झटका है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ, तो नुकसान और बढ़ सकता है।
प्रशासन की ओर से अभी तक नुकसान का आकलन नहीं किया गया है, लेकिन किसानों को उम्मीद है कि सर्वे के बाद उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!