क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

महिला संबंधी मामले में वांछित अभियुक्त को दक्षिण थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

मु.अ.सं. 604/2026 में नामजद आरोपी शिवम को उसके घर से दबोचा, न्यायालय में किया जाएगा पेश

महिला संबंधी मामले में वांछित अभियुक्त को दक्षिण थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

मु.अ.सं. 604/2026 में नामजद आरोपी शिवम को उसके घर से दबोचा, न्यायालय में किया जाएगा पेश

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक महिला संबंधी मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 604/2026, धारा 69/352 बीएनएस से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त शिवम पुत्र वीरेन्द्र निवासी हिमायुपुर, आशा आईटीआई के पास, 16 फुटा रोड, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद को उसके आवास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र पाल सिंह, थाना दक्षिण

उपनिरीक्षक योगेश कुमार

उपनिरीक्षक गुलफाम

कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!