Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह, 21 जून को होगा वृहद सामूहिक योग कार्यक्रम

डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक, जनपद भर में योग दिवस को भव्य बनाने के दिए निर्देश

15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह, 21 जून को होगा वृहद सामूहिक योग कार्यक्रम

डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक, जनपद भर में योग दिवस को भव्य बनाने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद, 09 जून।
आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग सप्ताह एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इस वर्ष 15 जून से 21 जून तक जनपद में “योग सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा। योग सप्ताह का शुभारंभ अटल पार्क में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। वहीं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे जनपद में वृहद सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद मुख्यालय, नगर निगम, सभी तहसीलों, ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सामूहिक योग अभ्यास कराया जाएगा। इसके अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। पुलिस थानों एवं अन्य विभागीय कार्यालयों में भी पुलिसकर्मियों और आमजन के लिए योग शिविर लगाए जाएंगे।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरविंद द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!