धर्मयूपीराज्यलोकल न्यूज़
भगवान शांतिनाथ मोक्ष कल्याणक पर शीतल जलशाला व कंप्यूटर विभाग का उद्घाटन

फिरोजाबाद — शहर के कोटला रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन रत्नत्रय मंदिर अतिशय क्षेत्र श्री नसिया जी में सोलहवें तीर्थंकर 1008 भगवान शांतिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक दिवस के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुनिश्री 108 अमित सागर जी के सानिध्य में सर्वार्थ सिद्धि तत्वबोध वर्षा योग समिति 2025 के माध्यम से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए शीतल जलशाला एवं जैन प्राचीन ग्रंथ लाइब्रेरी में कंप्यूटर विभाग का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनीष असीजा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुनिश्री 108 अमित सागर जी का आशीर्वाद प्राप्त कर श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया।
कार्यक्रम में संयोजक चंद्रप्रकाश जैन, अध्यक्ष इंद्र कुमार जैन, महामंत्री अशोक कुमार जैन सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन एवं श्रद्धालुजन उपस्थित




