Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

थाना उत्तर का औचक निरीक्षण, SSP आदित्य लांग्हे ने दिए सख्त निर्देश

अभिलेखों, सीसीटीवी, महिला हेल्पडेस्क और साइबर डेस्क की समीक्षा; अपराधियों की निगरानी तेज करने के निर्देश

थाना उत्तर का औचक निरीक्षण, SSP आदित्य लांग्हे ने दिए सख्त निर्देश

अभिलेखों, सीसीटीवी, महिला हेल्पडेस्क और साइबर डेस्क की समीक्षा; अपराधियों की निगरानी तेज करने के निर्देश

फिरोजाबाद। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा शनिवार को थाना उत्तर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के रहने हेतु बैरक, भोजनालय, मर्दाना एवं महिला हवालात, मालखाना सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। साथ ही थाना अभिलेखों के रखरखाव एवं परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की भी जांच की।

निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, फ्लाईशीट, एक्टिव लिस्ट, टॉप-10 अपराधी सूची, जनसुनवाई रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर तथा ऑपरेशन कन्विक्शन रजिस्टर की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अलावा सीसीटीएनएस पर चल रहे कार्यों की प्रगति भी परखी गई।

एसएसपी आदित्य लांग्हे ने यक्ष एप पर चोरी, स्नेचिंग, लूट एवं डकैती जैसे मामलों में शामिल अपराधियों के सत्यापन की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास एवं वर्तमान मोबाइल नंबर समय-समय पर अपडेट रखा जाए।

उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी बढ़ाई जाए, टॉप-10 अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!