विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट व्यवस्था का लिया जायजा
एफएलसी हॉल और वेयरहाउस का किया निरीक्षण, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चल रही प्रक्रिया

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट व्यवस्था का लिया जायजा
एफएलसी हॉल और वेयरहाउस का किया निरीक्षण, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चल रही प्रक्रिया
फिरोजाबाद, 02 सितंबर। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस तथा प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) हॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार बुधवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ईसीआईएल (इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के कुशल इंजीनियरों की देखरेख में एफएलसी प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। प्रक्रिया के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल, उप जिलाधिकारी अवधेश निगम, जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
PCT News | फिरोजाबाद




