आदित्य लांग्हे ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
पुलिसकर्मियों को लगवाई दौड़, कराया शस्त्र अभ्यास; यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

आदित्य लांग्हे ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
पुलिसकर्मियों को लगवाई दौड़, कराया शस्त्र अभ्यास; यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद
जनपद फिरोजाबाद की रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने परेड की सलामी ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने परेड में मौजूद पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया और टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही करवाई।
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी लगवाई। साथ ही निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को शस्त्रों के रखरखाव और उनकी कार्यप्रणाली को परखने के लिए शस्त्र अभ्यास कराया गया।
परेड के दौरान यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू, अनुशासित एवं प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
परेड समाप्त होने के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, बैरक, भोजनालय, कैंटीन, आटा चक्की, लाइब्रेरी, क्वार्टर गार्द, आर्म्स वर्कशॉप, स्टोर, डीएफएमडी कक्ष एवं कैश कार्यालय आदि का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




