Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

दुर्गंध और दूषित वातावरण से कर्मचारी बीमार, चनोरा खंताघर पर कूड़ा वाहन चालकों की हड़ताल

वर्कशॉप हटाने की मांग पर अड़े कर्मचारी, बोले समाधान नहीं हुआ तो बंद रखेंगे कूड़ा वाहन संचालन

दुर्गंध और दूषित वातावरण से कर्मचारी बीमार, चनोरा खंताघर पर कूड़ा वाहन चालकों की हड़ताल

वर्कशॉप हटाने की मांग पर अड़े कर्मचारी, बोले समाधान नहीं हुआ तो बंद रखेंगे कूड़ा वाहन संचालन

फिरोजाबाद। चनोरा स्थित नगर निगम के खंताघर में फैली तेज दुर्गंध और दूषित वातावरण को लेकर बुधवार को कूड़ा वाहन चालकों और कर्मचारियों में आक्रोश दिखाई दिया। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए बड़ी संख्या में कूड़ा वाहन चालकों ने अपने वाहन खड़े कर हड़ताल शुरू कर दी।

कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से खंताघर में फैली दुर्गंध और अव्यवस्थाओं के बीच काम करने के कारण करीब दो दर्जन कर्मचारी बीमार पड़ चुके हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें काम के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले की जानकारी मिलने पर सफाई कर्मचारी संघ यूनियन के अध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि कई कर्मचारी उपचार करा चुके हैं, जबकि एक कर्मचारी की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर किया गया है।

विनय कुमार वाल्मीकि के अनुसार, खंताघर की स्थिति को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया गया है। मौके पर स्थिति देखने के दौरान उन्होंने भी तेज दुर्गंध के कारण तबीयत खराब होने और उल्टी होने की बात कही।

कर्मचारियों की मुख्य मांग खंताघर परिसर में संचालित वर्कशॉप को वहां से हटाने और दूषित वातावरण की समस्या का स्थायी समाधान कराने की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और वर्कशॉप को नहीं हटाया गया तो कूड़ा वाहन संचालन बंद रखा जाएगा।

हड़ताल के कारण नगर निगम के कई कूड़ा वाहन खंताघर पर खड़े रहे, जिससे शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन गई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। कर्मचारियों की ओर से महापौर के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन से खंताघर में स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं कराने, दुर्गंध और अव्यवस्था की समस्या का समाधान करने तथा वर्कशॉप को हटाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!