Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

सैनिक समाज सेवा संगठन ने दिवंगत पूर्व पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

तहसील अध्यक्ष सौदान सिंह यादव के नेतृत्व में ढोल पुरा व गुदाऊं पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, शहीद सूरज यादव के परिजनों से मिलकर जाना हाल

सैनिक समाज सेवा संगठन ने दिवंगत पूर्व पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

तहसील अध्यक्ष सौदान सिंह यादव के नेतृत्व में ढोल पुरा व गुदाऊं पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, शहीद सूरज यादव के परिजनों से मिलकर जाना हाल

फिरोजाबाद, 15 मई 2026। सैनिक समाज सेवा संगठन तहसील फिरोजाबाद के अध्यक्ष सौदान सिंह यादव के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ग्राम ढोल पुरा पहुंचा, जहां 7 मई 2026 को दिवंगत हुए सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल राम बाबू जी के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद संगठन के पदाधिकारी आजाद नगर, गुदाऊं स्थित सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर नीरज यादव जी के आवास पहुंचे। नीरज यादव जी का 12 मई 2026 को निधन हो गया था। संगठन के सदस्यों ने दोनों दिवंगत पूर्व पुलिसकर्मियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

शहीद सूरज यादव के परिवार से की मुलाकात

इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल ग्राम गुदाऊं निवासी शहीद सूरज यादव पुत्र श्री गंगा सिंह यादव के परिजनों से भी मिला। संगठन पदाधिकारियों ने शहीद होने के बाद अब तक हुई सरकारी कार्यवाही, लंबित प्रकरणों एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। संगठन की ओर से आश्वासन दिया गया कि शहीद परिवार की हर संभव सहायता के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

संगठन विस्तार पर भी हुआ चर्चा

भ्रमण के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने क्षेत्र के अन्य लोगों से भी संपर्क किया तथा सैनिक समाज सेवा संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सौदान सिंह यादव, तहसील उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव, फौजी कृष्ण मुरारी, जसवंत सिंह, सिनोद कुमार, श्री प्रकाश, सुलह सिंह एवं राम सेवक सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!