
रामगढ़ पुलिस का एक्शन
अवैध चाकू के साथ मुन्ना उर्फ फुरकान गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान के दौरान दबोचा।
पुलिस के मुताबिक हिना धर्मकांटा से उर्दू नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर थाना रामगढ़ पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर मुन्ना उर्फ फुरकान पुत्र शाहिद बेग निवासी नूर नगर गली नंबर 12, कोहिनूर रोड थाना रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना रामगढ़ में मु0अ0सं0 301/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक रोहित तोमर, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल शुभम तेवतिया शामिल रहे।




