Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: फायरिंग कांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

बैंदी की पुलिया के पास हुई मुठभेड़, अवैध पिस्टल, तमंचा और घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक बरामद; घायल आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद: फायरिंग कांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

 

बैंदी की पुलिया के पास हुई मुठभेड़, अवैध पिस्टल, तमंचा और घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक बरामद; घायल आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद।

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस की घेराबंदी में दबोच लिया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 7 जुलाई को आर्य नगर क्षेत्र में अभिषेक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। इस मामले में थाना उत्तर पर मुकदमा दर्ज कर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि फायरिंग कांड के आरोपी बैंदी की पुलिया के पास किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।

चेकिंग के दौरान काली बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें प्रिंस पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी रामनगर, थाना लाइनपार के पैर में गोली लग गई। वहीं उसका साथी सुमित पुत्र मोती सिंह निवासी गुदाऊ, थाना लाइनपार को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हथियार और बुलेट बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 32 बोर की अवैध पिस्टल, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त काली बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

पहले से दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के अनुसार घायल आरोपी प्रिंस के खिलाफ पहले भी थाना लाइनपार में आपराधिक मुकदमा दर्ज है। वहीं दोनों आरोपी थाना उत्तर में दर्ज फायरिंग के मुकदमे में वांछित चल रहे थे।

पुलिस की कार्रवाई जारी

थाना उत्तर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!