Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

घर में आभूषण साफ करने के बहाने लाखों की टप्पेबाजी करने वाला बिहार का आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा गया, तमंचा, कारतूस और 7,200 रुपये बरामद

फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 

घर में आभूषण साफ करने के बहाने लाखों की टप्पेबाजी करने वाला बिहार का आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा गया, तमंचा, कारतूस और 7,200 रुपये बरामद

फिरोजाबाद।

जनपद फिरोजाबाद की थाना दक्षिण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय टप्पेबाज को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामबदन उर्फ जादू उर्फ राजेश पुत्र राजेन्द्र शाह, निवासी मधुरापुर, थाना नारायणपुर, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

आभूषण साफ करने के बहाने की थी टप्पेबाजी

पुलिस के मुताबिक 16 जून 2026 को थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी राजीव शर्मा के घर दो अज्ञात व्यक्ति पीतल के बर्तन और सोने-चांदी के आभूषण साफ करने के बहाने घुस गए। आरोपियों ने घर के बुजुर्ग दंपति को झांसा देकर उनके आभूषण लेकर फरार हो गए। इस मामले में थाना दक्षिण में मुकदमा दर्ज कर विशेष टीमें गठित की गई थीं।

सीसीटीवी और सर्विलांस से मिली सफलता

घटना के खुलासे के लिए थाना दक्षिण पुलिस, सर्विलांस टीम और अन्य विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच की। जांच में दो आरोपियों की पहचान हुई। इनमें से राजेश पुत्र गोपाल प्रसाद को पहले ही 4 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि दूसरा आरोपी रामबदन फरार चल रहा था।

जंगल में घेराबंदी, फायरिंग के बाद दबोचा गया

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोवर्धन की ठार के जंगल में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद हुआ तमंचा और नकदी

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से टप्पेबाजी में मिले आभूषण बेचकर प्राप्त 7,200 रुपये, 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

आर्म्स एक्ट समेत नए मुकदमे दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ और अवैध हथियार रखने के आरोप में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का उपचार पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में चल रहा है।

एसएसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन तथा थाना दक्षिण पुलिस, सर्विलांस टीम और विशेष पुलिस टीमों के संयुक्त अभियान के तहत की गई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह और अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!