42 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, थाना दक्षिण पुलिस की बड़ी सफलता
इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित अपील से जुड़ा आरोपी, घर से दबिश देकर पकड़ा गया

42 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, थाना दक्षिण पुलिस की बड़ी सफलता
इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित अपील से जुड़ा आरोपी, घर से दबिश देकर पकड़ा गया
फिरोजाबाद से खबर
थाना दक्षिण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 42 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रतन उर्फ रतना पुत्र सुखराम, निवासी भीमनगर (थाना दक्षिण) एवं हाल निवासी नारायण नगर (थाना रामगढ़), के खिलाफ मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद में अपील संख्या 1061/84 एवं एसटी नंबर 442/1983 (धारा 304(1)/34 IPC) से संबंधित मामला लंबित था।
थाना दक्षिण पुलिस टीम ने 23 अप्रैल 2026 को आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
रतन उर्फ रतना पुत्र सुखराम
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र पाल सिंह
उपनिरीक्षक सिंहराज सिंह
हेड कांस्टेबल इन्द्रपाल सिंह
कांस्टेबल रौकी तिवारी




