Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
खेलयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

आगरा जोन पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता में फिरोजाबाद का शानदार प्रदर्शन, महिला टीम बनी चैंपियन, पुरुष टीम उपविजेता

महिला टीम ने पेनल्टी शूटआउट में आगरा कमिश्नरेट को 3-1 से हराया, पुरुष टीम के हरेन्द्र गौतम बने 'बेस्ट डिफेंडर'

आगरा जोन पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता में फिरोजाबाद का शानदार प्रदर्शन, महिला टीम बनी चैंपियन, पुरुष टीम उपविजेता

महिला टीम ने पेनल्टी शूटआउट में आगरा कमिश्नरेट को 3-1 से हराया, पुरुष टीम के हरेन्द्र गौतम बने ‘बेस्ट डिफेंडर’

फिरोजाबाद।

आगरा जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 में जनपद फिरोजाबाद की पुरुष एवं महिला पुलिस फुटबॉल टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। महिला टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि पुरुष टीम उपविजेता रही। पुरुष टीम के खिलाड़ी हरेन्द्र गौतम को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन रक्षात्मक प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट डिफेंडर’ चुना गया।

कमिश्नरेट आगरा में 9 से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित इस तीन दिवसीय अंतर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता में आगरा जोन के विभिन्न जनपदों की पुरुष एवं महिला टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश गुनावत के नेतृत्व तथा पीटीआई मुख्य आरक्षी रविन्द्र कुमार एवं मुख्य आरक्षी हरीश कुमार के प्रशिक्षण में तैयार हुई फिरोजाबाद की टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया।

महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में फिरोजाबाद की टीम ने कमिश्नरेट आगरा को कड़े मुकाबले के बाद पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।

वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में फिरोजाबाद की टीम ने भी शानदार संघर्ष किया, लेकिन कमिश्नरेट आगरा की मजबूत टीम के खिलाफ उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। हालांकि टीम के खिलाड़ी हरेन्द्र गौतम को उनके बेहतरीन रक्षात्मक प्रदर्शन, संकल्प और खेल भावना के लिए ‘बेस्ट डिफेंडर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फिरोजाबाद पुलिस की इस उपलब्धि पर पुलिस अधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई दी गई तथा भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!