टूंडला पुलिस ने पीसीआर पर आरोपी से बरामद की देशी पिस्टल और लूटा गया मोबाइल
रेलवे स्टेशन के पास खंडहर से 32 बोर के दो जिंदा कारतूस, खोखा और मिस फायर कारतूस भी बरामद; न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया

टूंडला पुलिस ने पीसीआर पर आरोपी से बरामद की देशी पिस्टल और लूटा गया मोबाइल
रेलवे स्टेशन के पास खंडहर से 32 बोर के दो जिंदा कारतूस, खोखा और मिस फायर कारतूस भी बरामद; न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया
फिरोजाबाद। थाना टूंडला पुलिस ने लूट और अन्य धाराओं से संबंधित मामले में पीसीआर पर लिए गए वांछित अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल और लूटा गया मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना टूंडला पुलिस ने मुकदमा संख्या 426/26 में वांछित अभियुक्त विपिन कुमार पुत्र ताराचन्द निवासी उसायनी, थाना टूंडला को न्यायालय से पीसीआर पर लिया।
पुलिस टीम ने अभियुक्त की निशानदेही पर टूंडला रेलवे स्टेशन के पास बने खंडहर से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल 32 बोर, दो जिंदा कारतूस 32 बोर, एक खोखा कारतूस, एक मिस फायर कारतूस और पीड़िता से लूटा गया एक मोबाइल बरामद किया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उसे जिला कारागार फिरोजाबाद भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ थाना टूंडला में पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2021 का मुकदमा धारा 452, 323, 504, 506 भादवि तथा वर्ष 2022 का मुकदमा धारा 504, 506 भादवि के तहत दर्ज है।
बरामदगी में शामिल पुलिस टीम
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, कांस्टेबल भूरी सिंह, प्रदीप कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल शुभम राघव और कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे।




