फिरोजाबाद में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती कैंप 17 सितंबर से
जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित होगा भर्ती अभियान, 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

फिरोजाबाद में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती कैंप 17 सितंबर से
जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित होगा भर्ती अभियान, 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के निर्देशन में भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एसआईएस सिक्योरिटी द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा।
सीनियर भर्ती अधिकारी एसआईएस फैसल खान ने बताया कि भर्ती अभियान के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में निर्धारित तिथियों पर कैंप लगाए जाएंगे। भर्ती कैंप का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
भर्ती कैंप का कार्यक्रम
17 से 18 सितंबर को मदनपुर ब्लॉक
19 से 21 सितंबर को अरांव ब्लॉक
22 से 23 सितंबर को जसराना ब्लॉक
24 से 25 सितंबर को एका ब्लॉक
26 से 28 सितंबर को हाथवंत ब्लॉक
29 से 30 सितंबर को नारखी ब्लॉक
1 से 2 अक्टूबर को शिकोहाबाद ब्लॉक
5 से 6 अक्टूबर को टूंडला ब्लॉक
7 से 8 अक्टूबर तथा 9 अक्टूबर को फिरोजाबाद ब्लॉक में भर्ती कैंप आयोजित किया जाएगा।
भर्ती के लिए यह होगी योग्यता
सुरक्षा जवान के पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऊंचाई 168 से 170 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 90 किलोग्राम के बीच होना आवश्यक बताया गया है।
अभ्यर्थियों को 10वीं और 12वीं सहित सभी शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक योग्यता की अंकतालिकाओं, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटो कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भर्ती कैंप में उपस्थित होकर आवेदन करना होगा।
चयनित युवाओं को विभिन्न संस्थानों में मिलेगा रोजगार
कमांडेंट कार्यालय की ओर से बताया गया कि चयनित युवाओं को भारत सरकार तथा राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों सहित दिल्ली-जयपुर, एम्स, कानपुर, आईआईटी कानपुर, आगरा-लखनऊ मेट्रो, होटल, ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा किला, मेडिकल कॉलेज, धार्मिक स्थलों, वृंदावन के प्रेम मंदिर, गोवर्धन तथा निजी क्षेत्र की इंडस्ट्री, कैश लॉजिस्टिक और बैंक आदि में नियुक्ति के अवसर दिए जाएंगे।
सुरक्षा जवान के लिए 14 हजार से 22 हजार रुपये तथा सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 18 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन बताया गया है। स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। चयनित युवाओं को 65 वर्ष की आयु तक नौकरी के साथ पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन वृद्धि, प्रमोशन, आवास और मेस जैसी सुविधाएं दिए जाने की जानकारी दी गई है।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9528537814 पर संपर्क किया जा सकता है।



