नारखी पुलिस का बड़ा खुलासा: कृषि कीटनाशक दवाएं चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, लाखों की कीटनाशक दवाएं बरामद

नारखी पुलिस का बड़ा खुलासा: कृषि कीटनाशक दवाएं चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, लाखों की कीटनाशक दवाएं बरामद
फिरोजाबाद के थाना नारखी पुलिस ने कृषि कीटनाशक दवाओं की चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी की गई कीटनाशक दवाएं, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाबियां बरामद की हैं।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने जलेसर रोड स्थित गढ़ी उदी मोड़ के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अवनीश उर्फ रामू, सुमित और करन के रूप में हुई है।
बरामद हुआ चोरी का माल
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—
20 पैकेट सुपर ब्लैक गोल्ड सॉल्युबल ह्यूमिक एसिड
05 पैकेट यूपी ट्राइकोडर्मा हार्जियानम
06 पैकेट एट्राजीन डब्ल्यूपी एट्राचिट हर्बीसाइड
20 बोतल कॉन्फिडेंस इमिडाक्लोप्रिड
घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल
दो चाबियां
बरामद की हैं।
आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना नारखी में मुकदमा संख्या 176/26 धारा 331(4), 305/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह रही गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश कुमार, उपनिरीक्षक गौरव वर्मा, उपनिरीक्षक महीपाल सिंह, उपनिरीक्षक यशपाल सिंह और कांस्टेबल राजकुमार की अहम भूमिका रही।




