Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

भाकियू (किरण) की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन, सदस्यता अभियान भी चलाया गया

शिकोहाबाद में आयोजित बैठक में नए पदाधिकारियों का मनोनयन, बिजली, सिंचाई और फसल खरीद जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा

भाकियू (किरण) की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन, सदस्यता अभियान भी चलाया गया

 

शिकोहाबाद में आयोजित बैठक में नए पदाधिकारियों का मनोनयन, बिजली, सिंचाई और फसल खरीद जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा

शिकोहाबाद। भारतीय किसान यूनियन (किरण) की मासिक बैठक एवं सदस्यता अभियान का आयोजन रामनिवास अतिथि गृह, आगरा रोड शिकोहाबाद में किया गया। बैठक में किसानों और जवानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बिजली आपूर्ति की समस्या, गांवों में जलभराव, नहरों के टेल तक समय पर पानी न पहुंचना, पानी की बर्बादी रोकने तथा किसानों की फसलों की सरकारी खरीद उचित मूल्य पर समय से सुनिश्चित कराने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विवेक यादव ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव इंजीनियर सोनेंद्र यादव ने किया। इस दौरान संगठन विस्तार के तहत नए सदस्यों को मनोनयन पत्र एवं फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने पुरुषोत्तम यादव को जिला उपाध्यक्ष, श्रीकृष्ण यादव एवं सतीश चंद्र को जिला सचिव, अनिल कुमार को जिला संगठन मंत्री, श्याम सिंह यादव को विधानसभा अध्यक्ष जसराना तथा निरंजन सिंह को विधानसभा उपाध्यक्ष जसराना पद पर मनोनीत किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ रविंद्र सिंह ने धर्म सिंह को जिला संगठन मंत्री सैनिक प्रकोष्ठ, सुभाष यादव को जिला संयुक्त मंत्री तथा नीलेश यादव को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव कोमल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार, प्रदेश सचिव प्रयाग चंद्र, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जय कुमार, अजीत यादव, अमन यादव, रोहित यादव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!