फिरोजाबाद के नवागत बीएसए अनिल कुमार ने संभाला कार्यभार, शिक्षा गुणवत्ता सुधार को बताया प्राथमिकता
पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, समयबद्ध व पारदर्शी कार्य निष्पादन के दिए निर्देश

फिरोजाबाद के नवागत बीएसए अनिल कुमार ने संभाला कार्यभार, शिक्षा गुणवत्ता सुधार को बताया प्राथमिकता
पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, समयबद्ध व पारदर्शी कार्य निष्पादन के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। जनपद के नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों (डीसी) एवं पटल सहायकों ने भाग लिया। बीएसए अनिल कुमार ने शासन की मंशा के अनुरूप विभागीय कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया।
नवागत बीएसए ने कहा कि जनपद में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण तैयार करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और विभागीय कार्यों में प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान विभागीय योजनाओं की प्रगति, विद्यालयों की शैक्षिक स्थिति तथा अन्य प्रशासनिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।




