Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद — जिलाधिकारी का बेसिक शिक्षा विभाग पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फिरोजाबाद — जिलाधिकारी का बेसिक शिक्षा विभाग पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फिरोजाबाद में मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव और कर्मचारियों की उपस्थिति का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रुघ्न वैश्य तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखी जाए तथा जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ निर्वहन करें।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!