राष्ट्रगीत विवाद पर रामजीलाल सुमन का केशव मौर्य पर पलटवार
बोले- राष्ट्रीय आंदोलन और राष्ट्रगीत के इतिहास की

राष्ट्रगीत विवाद पर रामजीलाल सुमन का केशव मौर्य पर पलटवार
बोले- राष्ट्रीय आंदोलन और राष्ट्रगीत के इतिहास की जानकारी नहीं, अनावश्यक बयानबाजी से बचें
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रगीत को लेकर चल रही सियासी बहस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इस मुद्दे को लेकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
रामजीलाल सुमन ने कहा कि राष्ट्रगीत के दो छंदों को स्वीकार किए जाने का फैसला राष्ट्रीय आंदोलन के दौर में विचार-विमर्श के बाद लिया गया था। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सभी धर्मों और जातियों के लोगों को साथ जोड़ने का काम किया और हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रगीत के मुद्दे को लेकर समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवाल पर सुमन ने कहा कि देश में विभिन्न धर्मों और जातियों के लोग रहते हैं, इसलिए ऐसा आचरण होना चाहिए जिससे किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न हो।
वहीं, केशव प्रसाद मौर्य के मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती के उल्लेख वाले बयान पर रामजीलाल सुमन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “बहुत बड़े नेता हैं, अपनी औकात भूल गए हैं। विधानसभा का चुनाव हार गए थे, अनावश्यक रूप से फालतू बातें न करें।”
सुमन के इस बयान के बाद राष्ट्रगीत और उससे जुड़े राजनीतिक विवाद को लेकर सियासी बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं।
Pink City Times | PCT News




