Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान शुरू, बिना फिटनेस और परमिट वाले स्कूली वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

15 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान, 104 स्कूल वाहनों के परमिट और 37 वाहनों की फिटनेस समाप्त मिली; एक सप्ताह में दस्तावेज दुरुस्त न होने पर विद्यालय की मान्यता पर भी हो सकती है कार्रवाई

फिरोजाबाद में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान शुरू, बिना फिटनेस और परमिट वाले स्कूली वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

 

15 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान, 104 स्कूल वाहनों के परमिट और 37 वाहनों की फिटनेस समाप्त मिली; एक सप्ताह में दस्तावेज दुरुस्त न होने पर विद्यालय की मान्यता पर भी हो सकती है कार्रवाई

फिरोजाबाद। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद फिरोजाबाद में 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान “मिशन सेफ फ्यूचर” शुरू किया गया है। अभियान के तहत सभी विद्यालयी वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) गौरी शंकर ठाकुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार UP-ISVMP पोर्टल पर विद्यालयी वाहनों की समीक्षा में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जनपद में ऑनबोर्ड स्कूल वाहनों में से 104 वाहनों के परमिट समाप्त पाए गए हैं, जबकि 37 वाहनों की फिटनेस भी समाप्त हो चुकी है।

एआरटीओ प्रशासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि जिन विद्यालयों के वाहन बिना फिटनेस, बिना परमिट, बीमा अथवा प्रदूषण प्रमाणपत्र के संचालित हो रहे हैं, उन्हें तत्काल संचालन से रोका जाए तथा विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दस्तावेज शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए जाएं।

पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर विद्यालय वाहन एवं उनके दस्तावेज सही नहीं कराए जाते हैं, तो संबंधित विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण (रद्द करने) की कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इसके अलावा जुलाई माह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक में फिटनेस एवं परमिट समाप्त वाले विद्यालयी वाहनों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य विद्यालयी परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित, नियमसम्मत और बच्चों के लिए जोखिममुक्त बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!