तेज: मॉल, स्कूल, कोचिंग, तहसील और फैक्ट्रियों का निरीक्षण, कई संस्थानों में मिली बड़ी खामियां
बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी बंद कराने के निर्देश, कई सरकारी व निजी संस्थानों को अग्निशमन व्यवस्था तत्काल स्थापित करने का नोटिस

तेज: मॉल, स्कूल, कोचिंग, तहसील और फैक्ट्रियों का निरीक्षण, कई संस्थानों में मिली बड़ी खामियां
बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी बंद कराने के निर्देश, कई सरकारी व निजी संस्थानों को अग्निशमन व्यवस्था तत्काल स्थापित करने का नोटिस
फिरोजाबाद, 1 जुलाई। जनपद में अग्नि सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर अग्निशमन व्यवस्था संतोषजनक मिली, जबकि कई संस्थानों में आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं पाए गए। संबंधित प्रबंधकों को तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान स्टेशन रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट में भवन के भूतल, प्रथम एवं द्वितीय तल पर अग्निशमन व्यवस्थाएं स्थापित और कार्यशील मिलीं। विभाग ने इन्हें नियमित रूप से कार्यशील बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार वी मार्ट, स्टेशन रोड में अग्निशमन यंत्र कार्यशील अवस्था में मिले। विभाग ने उपलब्ध व्यवस्थाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जलेसर रोड स्थित ओम विजय कलेक्शन में भी अग्निशमन उपकरण स्थापित एवं कार्यशील पाए गए। प्रबंधन को इन्हें हमेशा चालू अवस्था में रखने के लिए कहा गया।
वहीं राजकीय हाईस्कूल नियामतपुर (टूंडला) में बहुउद्देशीय हॉल एवं शैक्षणिक भवन सहित पूरे परिसर में अग्निशमन व्यवस्था नहीं मिली। विद्यालय प्रशासन को आवश्यक अग्निशमन उपकरण शीघ्र स्थापित कराने के निर्देश दिए गए।
तहसील टूंडला और ब्लॉक टूंडला में भी अग्निशमन व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। दोनों सरकारी कार्यालयों को तत्काल अग्नि सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश जारी किए गए।
अरांव रोड, सिरसागंज स्थित एसआरजी कंप्यूटर सेंटर तथा हैप्पी कम्पटीशन एकेडमी में भी अग्निशमन व्यवस्था का अभाव पाया गया। दोनों संस्थानों के प्रबंधकों को आवश्यक अग्निशमन उपकरण स्थापित कराने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान एटा चौराहा, शिकोहाबाद स्थित केबी लाइब्रेरी बेसमेंट में संचालित पाई गई। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइब्रेरी को बंद कराने के निर्देश दिए गए।
औद्योगिक इकाइयों में ओके ग्लास, जिजौली (मक्खनपुर) में अग्निशमन उपकरण तो लगे मिले, लेकिन वे अकार्यशील पाए गए। प्रबंधन को उन्हें तत्काल कार्यशील कराने के निर्देश दिए गए।
वहीं श्री राम ग्लास, जिजौली (मक्खनपुर) में अग्निशमन व्यवस्थाएं पूरी तरह कार्यशील मिलीं। विभाग ने उन्हें नियमित रूप से संचालित रखने की हिदायत दी।
अग्निशमन विभाग की अपील
अग्निशमन विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों, विद्यालयों, कोचिंग सेंटरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें, अग्निशमन उपकरणों का समय-समय पर रखरखाव कराएं तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। इससे किसी भी संभावित दुर्घटना की स्थिति में जन-धन की हानि को रोका जा सके।




