फिरोजाबाद में सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, केक काटकर किया वृक्षारोपण
सांसद अक्षय यादव बोले— कार्यकर्ता लें संकल्प, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है; रक्तदान और विचार गोष्ठी का भी हुआ आयोजन

फिरोजाबाद में सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, केक काटकर किया वृक्षारोपण
सांसद अक्षय यादव बोले— कार्यकर्ता लें संकल्प, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है; रक्तदान और विचार गोष्ठी का भी हुआ आयोजन
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अक्षय यादव मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर और वृक्षारोपण के साथ हुई। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा और संगठन की मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर सांसद अक्षय यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आज के दिन यह संकल्प लें कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है तथा प्रदेश की जनता के हित में रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) के संदेश को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
जन्मदिन के अवसर पर कुछ कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश चंचल, पूर्व विधायक अजीम भाई, मुनेश बाबू बघेल, सत्येंद्र जैन शोली, मुकेश कुमार टीटू, सियाराम धनगर, सुशील गुरुजी, पूर्व विधायक रामवीर सिंह, दुर्ग पाल सिंह, डीपी यादव, कालू गुर्जर, योगेश गर्ग, शिव प्रताप सिंह यादव, राजकुमार राठौर, कमलेश यादव, नीरज यादव, सोमवीर सिंह, हनीफ खाकसर, नागेंद्र यादव, धर्मवीर, रूम यादव, यतीश यादव, रामनाथ सिंह यादव, संजय प्रताप सिंह, रामसेवक यादव, जयवीर सिंह, सुनील यादव सीटू, श्रीकांत यादव, राज सिंह यादव, नेकसे खान, अशोक यादव, बीरी सिंह प्रधान, तुरशान पाल कुशवाहा, केवी यादव, सैफू, प्रदीप यादव, संजय कुशवाहा, हरिशंकर यादव, श्याम पाल सिंह यादव, गौरव यादव, गुड्डू यादव, नीतू यादव, सनी यादव, नीरज गौतम, अतुल ठाकुर, यशपाल यादव, खूब सिंह यादव, बंटू कठेरिया, विनोद गौतम, जगमोहन यादव, अनीता राजपूत, उमेश चंद्र यादव, अभिषेक यादव, जाकिर हुसैन, इरशाद अल्वी, कृष्ण मोहन चक्रवर्ती, बृजेश यादव, रानू शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




