Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

गांव गुंदाऊ में आबादी की जमीन को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

Oplus_16908288

गांव गुंदाऊ में आबादी की जमीन को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव गुंदाऊ में आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

पीड़ित देवेंद्र पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम गुंदाऊ, ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उनकी आबादी की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बात को लेकर काफी समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था और आए दिन कहासुनी व गाली-गलौज होती रहती थी।

आरोप है कि शनिवार को विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने देवेंद्र और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस मारपीट में देवेंद्र, उनकी बहन सीमा, भाभी सावित्री, मां चंदा देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि चरण सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह, विनोद पुत्र चरण सिंह, आशीष पुत्र जय सिंह, राहुल पुत्र जय सिंह, अनूप पुत्र जय सिंह, संत कुमार पुत्र भूरी सिंह तथा अमन पुत्र शिवकुमार सहित अन्य लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

PCT News लोगों से अपील करता है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी वायरल वीडियो या अपुष्ट जानकारी के आधार पर निष्कर्ष न निकालें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!