Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा को दी ₹604 करोड़ की 128 विकास परियोजनाओं की सौगात

जसवंतनगर, भरथना और इटावा विधानसभा क्षेत्रों में लोकार्पण व शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र, आवास की चाबियां और टूल किट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा को दी ₹604 करोड़ की 128 विकास परियोजनाओं की सौगात

जसवंतनगर, भरथना और इटावा विधानसभा क्षेत्रों में लोकार्पण व शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र, आवास की चाबियां और टूल किट

इटावा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने इटावा दौरे के दौरान जनपद के जसवंतनगर, भरथना और इटावा विधानसभा क्षेत्रों के लिए ₹604 करोड़ की लागत वाली 128 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, ट्रैक्टर, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की चाबियां, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड, स्वीकृति पत्र, चेक तथा विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को टूल किट वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं और इटावा जनपद के आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार को मजबूत बनाने के लिए लगातार निवेश किया जा रहा है। उन्होंने लाभार्थियों को योजनाओं का पूरा लाभ उठाने और सरकार की विकास योजनाओं में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों और जनपदवासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!